मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग की ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया : प्रतिमा

मध्यम परिवार को राहत देने वाला है केंद्रीय बजट

सतना। केन्द्रीय बजट को लेकर मध्य प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी ने रविवार को मीडिया से चर्चा कर बजट के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। बजट में युवा, अन्नदाता, नारी, देश के गरीबों पर ध्यान केंद्रित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के उपाय प्रस्तावित किए गए हैं।

राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में मध्यम वर्ग की सराहनीय ऊर्जा और क्षमता पर विश्वास किया है। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, सरकार ने समय- समय पर उनके कर के बोझ को कम किया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। सरकार प्रधानमंत्री धन-धन्य कृषि योजना शुरू करेगी। इस योजना के अंतर्गत कम उत्पादकता, मध्यम फसल सघनता और औसत से कम ऋण मानकों वाले 100 जिले शामिल होंगे। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। इसके अलावा मोदी सरकार ने अपने बजट में अल्प रोजगार की समस्या का समाधान, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों का ऋण बढ़ाकर 5 से 10 करोड़ करने का प्रावधान, देश के 50 शीर्ष पर्यटन स्थलों का रोजगार आधारित विकास, संसोधित केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री शुरू करना, गम्भीर बीमारी से पीडि़त मरीजों के लिए 36 जीवन रक्षक दवाईयों को सीमा शुल्क से पूर्ण छूट, वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज दरों में छूट, आईईटी एवं आईआईएससी में तकनीकी अनुसंधान के लिए दस हजार फेलोशिप प्रदान करना आदि अनेक जनहितैषी योजनाओं को लागू किया गया। जल जीवन मिशन के प्रति भी केंद्र सरकार संजीदा है, इस मिशन को 2028 तक देश में बढ़ाया गया है।

हर वर्ग को लाभ: भगवती

भाजपा जिला अध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि केंद्र का यह ऐतिहासिक बजट है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, औद्योगिक, पर्यटन सहित आदि अनेक क्षेत्रों में लाभ देने का प्रयास किया है। मोदी सरकार ने बजट में निर्धन, वंचित एवं मध्यम परिवारों सहित सभी वर्गों को इसका समुचित लाभ देने सराहनीय प्रयास किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

केन्द्रीय बजट देश, राज्य और जिला सबकों आत्मनिर्भर बनाने का कदम

Sun Feb 16 , 2025
केंद्रीय बजट पर जिला भाजपा की परिचर्चा में मंत्री काश्यप ने कहा 500 लोगों ने पोस्टकार्ड में दिया प्रधानमंत्री को धन्यवाद   नवभारत न्यूज रतलाम। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणजी ने संसद में जो बजट पेश किया है, वह दूरगामी सोच वाला है। इसे केवल इनकम टेक्स की सीमा 12 लाख […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।