
भोपाल। नगर निगम स्वास्थ्य अमले ने बुधवार को शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान पाया गया कि जोन क्रमांक 17 के अमले द्वारा वार्ड 79 के अंतर्गत शिवानी होम्स करोद में डेयरी संचालकों द्वारा नाला, नालियों में गोबर बहाकर गंदगी फैलाई जा रही है जिसके कारण नाला चौक हो रहा है. उक्त कृत्य करने वाले 6 डेयरी संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने 18 हजार रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की.
-मांस विक्रय की दुकानों पर किया जुर्माना
जोन 7 के अंतर्गत वार्ड 33 में पशु चिकित्सक डॉ. पंकज कपूर ने संबंधित जोनल व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मांस विक्रय की दुकानों का निरीक्षण किया और खुले में मांस विक्रय करने वालों तथा फिश एवं पोलट्री वेस्ट का प्रबंधन भी निर्धारित मानकों अनुसा नही किये जाने पर 4 प्रकरणों में 8 हजार रूपये राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की.
