
दमोह: दमोह मेडिकॉन 2026 कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के पंचायत ग्रामीण विकास व श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हुए.मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री पटेल ने कार्यक्रम की सराहना की.उन्होंने कहा कि दमोह मेडिकॉन 2026 कॉन्फ्रेंस बुंदेलखंड के चिकित्सा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी.
इस तरह के आयोजन से चिकित्सा क्षेत्र में नए शोध और तकनीकों का आदान-प्रदान होता है, जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलता है.कॉन्फ्रेंस में जिले भर के चिकित्सक, विशेषज्ञ और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा.
