निसान के संचार प्रमुख बने गगन मंगल

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निसान मोटर इंडिया ने श्री गगन मंगल को अपने संचार विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि श्री मंगल की नियुक्ति 12 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। गुरुग्राम निवासी श्री मंगल निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स के साथ मिलकर काम करेंगे। वह कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय संचार उपाध्यक्ष कैथरिन जाचारी के समक्ष होंगे।

श्री वत्स ने कहा, “हमारे सफर के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर निसान मोटर इंडिया में हम गगन का स्वागत करते हैं। उनके पास वाहन उद्योग में संचार के क्षेत्र में व्यापक विशेषज्ञता और भारतीय मीडिया को लेकर मजबूत समझ है। हम अपने ब्रांड रीसर्जेंस को गति दे रहे हैं और आकर्षक उत्पादों के लॉन्च की तैयारी में हैं। ऐसे में गगन का नेतृत्व हमारी संचार रणनीति को मजबूत करने और देश में निसान को लेकर मजबूत रुख बनाने में मददगार होगा।”

निसान से जुड़ने से पहले श्री मंगल वॉक्सवेगन इंडिया से जुड़े थे। वहां वह प्रेस एवं विपणन संचार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह प्रबंधन में स्नातक हैं और उनके पास कॉरपोरेट संचार विपणन क्षेत्र में 18 साल का अनुभव है। उन्होंने वॉक्सवेगन और हुंडई समेत अग्रणी वाहन निर्मता कंपनियों के साथ काम किया है।

 

 

Next Post

बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोले बाबा को बाहर से जल होगा अर्पित

Sat Jan 17 , 2026
दमोह:बांदकपुर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाए जाने को लेकर मंदिर ट्रस्ट और पुलिस प्रशासन के बीच एक बैठक का आयोजन बांदकपुर मंदिर रेस्ट हाउस में की गई. जिसमें एसडीएम आर एल बागरी, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश मेहता, पंडित रामकृपाल पाठक, पंडित केदारनाथ […]

You May Like