प्रमुख मांगों को लेकर 30 को कांग्रेस निकालेगी जनअधिकार न्याय पदयात्रा

जबलपुर। शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और जनआंदोलन तेज हो गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अम्बेडकर चौक से शहीद अब्दुल हमीद चौक तक लगभग 25 सौ मीटर लंबे फ्लाईओवर के अभाव में क्षेत्र में रोज़ाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर श्मशान घाट करिया पाथर और मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान स्थित होने के कारण शव यात्राओं के समय घंटों ट्रैफिक जाम रहता है। वहीं, जिला अस्पताल एल्गिन मार्ग इसी रास्ते से गुजरने के कारण गर्भवती महिलाओं, मरीजों, स्कूली बच्चों और वकीलों को भी अत्यधिक परेशानी होती है।

उन्होंने गोहलपुर क्षेत्र के नवनिर्मित फ्लाईओवर का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि संकरे पुल के कारण वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मांग की गई है कि पुल का तत्काल विस्तारीकरण किया जाए और फ्लाईओवर को गोहलपुर होते हुए अधारताल तक जोड़ा जाए। इन प्रमुख मांगों को लेकर कांग्रेस की जनअधिकार न्याय पदयात्रा 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दोपहर 2 बजे पहारिया पैलेस, अब्दुल हमीद चौक से अम्बेडकर चौक तक निकाली जाएगी। आयोजकों ने पत्रकारों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, जतिन राज आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Next Post

स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज ने नये खुदरा निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए पेश किया स्टॉकफिन 2.0

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली ब्रोकरेज कंपनी स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार को अपना निवेश ऐप स्टॉकफिन 2.0 पेश किया। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन भारत सरकार के उपक्रम आईएफसीआई लिमिटेड की सहायक कंपनी है। वित्तीय सेवा विभाग से संयुक्त सचिव मनोज […]

You May Like