अवैध कब्जों के खिलाफ निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जबलपुर:आयुक्त के अतिक्रमण मुक्त जबलपुर और सुगम यातायात को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के निर्देश के तहत बुधवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार बहोराबाग़ मेन रोड से रजा चौक तक अतिक्रमण हटाए गए, साथ ही सड़क किनारे लगे ठेले टपरों को अलग किया गया।

सूपाताल तालाब के चारों ओर सभी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई साथ ही अनधिकृत अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।वहीं यातायात को ध्यान में रखते हुए रामपुर चौक से ठेले एवं टपरे हटाने की कार्रवाई की गई।नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा पानी की टंकी के पास अतिक्रमण अलग करने के लिए धारा 322/323 के सूचना पत्र जारी किये गए।

साथ ही छोटी लाइन फाटक से दशमेश द्वार तक सभी अतिक्रमण हटाए गए। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी गई तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया , एकता रघुवंशी तथा सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी  नदीम खान सहित संबंधित स्टाफ मौजूद था।

Next Post

विन डीजल ने 'द ब्लफ' के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में प्रियंका चोपड़ा की प्रशंसा की

Thu Feb 19 , 2026
लॉस एंजेलिस, (वार्ता) हॉलीवुड सितारे विन डीजल ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में शिरकत की और प्रियंका चोपड़ा के अभिनय और पर्दे के साथ-साथ निजी जीवन में उनके व्यक्तित्व की जमकर सराहना की। यह कार्यक्रम टीसीएल चाइनीज थिएटर में आयोजित किया गया, जहां इसने फिल्म […]

You May Like

मनोरंजन