सम्राट विक्रमादित्य विवि पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री

उज्जैन। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों के नवाचारी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के बिजनेस एंड इनक्यूबेशन सेल की बैठक में स्टार्टअप संचालित कर रहे छात्रों से सीधा संवाद किया। भ्रमण के दौरान मंत्री परमार ने विद्यार्थियों द्वारा शुरू किए गए अभिनव स्टार्टअप्स ओम नक्षत्र सोलर प्लैनेट प्राइवेट लिमिटेड, सीसो के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कुलसचिव डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। छात्रों को अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए जरूरी संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

छात्रों को चुनौतियों के लिए कर रहे तैयार

 

कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उद्यमशीलता को तराशना है। इनक्यूबेशन सेल के जरिए छात्रों को उद्योग जगत की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। पोषण पात्र, जल लक्ष्मी और कोड-डी-कोड जैसे प्रोजेक्ट्स यह साबित कर रहे हैं कि हमारे छात्र समाज की समस्याओं का समाधान खोजने में पूरी तरह सक्षम हैं।

Next Post

हर परिवार मनाए वृक्ष पर्व, हर वृक्ष मित्र लगाए एक पेड़ और जोड़े पाँच नए साथी: शिवराज

Sun Jul 12 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूसा परिसर में आयोजित “पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम एवं वृक्ष मित्र संवाद” में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। देशभर के लगभग 17 हजार वृक्ष मित्रों से संवाद करते हुए उन्होंने संकल्प दिलाया […]

You May Like

Play sound