रुपया सात पैसे मजूबत

मुंबई, 19 जून (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की बिकवाली से शुक्रवार को रुपया सात पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.33 रुपये का बोला गया।

यह रुपये में लगातार तीसरी तेजी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 10 पैसे चढ़कर 94.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय मुद्रा सुबह 10 पैसे की मजबूती के साथ 94.30 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और कुछ ही देर में 94.21 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गयी। हालांकि इसके बाद यह दबाव में आकर 94.52 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। अंत में यह 94.33 रुपये प्रति डॉलर पर रही।

रुपये को एक तरफ जहां डॉलर सूचकांक में गिरावट से समर्थन मिला, वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल में हल्की तेजी से इसकी बढ़त सीमित रही।

लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज एक बार फिर 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली से भी भारतीय मुद्रा दबाव में रही।

 

Next Post

उमस भरी गर्मी ने किया हाल-बेहाल

Fri Jun 19 , 2026
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न समेत आसपास गांवों में बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक उमस भरी गर्मी ने सब को बेचैन कर दी है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट […]

You May Like