
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न समेत आसपास गांवों में बारिश न होने से उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक उमस भरी गर्मी ने सब को बेचैन कर दी है। हालांकि आसमान में बादल छाए रहे, तापमान में गिरावट आई है। लेकिन उमस भरी गर्मी ने बेचैन कर रखा है। कूलर-पंखों का असर भी नही हो रहा है। फिलहाल आसमान में काले बादलों के मड़राने से बारिश होने की उम्मीद बढ़ी है। किसान आसमान में टकटकी लगाए हुये हैं।
