सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एनएबीएच रिन्युअल का निरीक्षण करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम

रीवा, विंध्य के इकलौते सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के लिये तीन सदस्यीय टीम जांच करने रीवा पहुंची है. अस्पताल में बैठक के बाद एक-एक कोने का निरीक्षण किया गया, तीन दिन तक टीम निरीक्षण करेगी. गत वर्ष जो कमियां मिली थी उस पर आपत्ति लगाई गई थी. उसक भी निरीक्षण किया गया.

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को वर्ष 2023 में एनएबीएच सर्टिफिकेट मिला था. यानि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सुपर स्पेशलिटी हर वह मानक पूरा करता है जो बड़े अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मिलती है. इस सॢटफिकेट की समयावधि खत्म होने से पहले एनएबीएच की टीम ने फिर से निरीक्षण किया था. पिछले साल तीन सदस्यीय टीम दो दिन अस्पताल में रही थी, अस्पताल का कोना कोना देखा था. एनएबीएच सर्टिफिकेट के मापदंडों के हिसाब से अस्पताल ठीक नहीं मिला था. 60 खामियां प्रबंधन को गिनाई गई थी. इन्हें दुरुस्त करने के लिए टीम ने समय दिया था. एक साल बाद फिर से एनएबीएच सर्टिफिकेट रिन्युअल के लिए टीम निरीक्षण करने पहुंची है. तीन सदस्यीय टीम है. दो सदस्य डॉक्टर हैं जो मुम्बई से आए हैं. वहीं एक नर्सिंग आफीसर हैं जो रायबरेली से पहुंची है. तीनों सदस्य अलग अलग विभाग और फ्लोर में निरीक्षण कर रहे हंै. यह निरीक्षण 1 नवंबर तक चल सकता है. अस्पताल में कई ऐसे पद खाली पड़े हुए हैं, जो आज तक भरा ही नहीं गया. डॉक्टरेां की संख्या तक पर्याप्त नहीं है. आउटसोर्स कर्मचारी भी कम है. टेक्नीशियन योग्य नहीं है. पहले दिन निरीक्षण के दौरान टीम ने उन चीजों को देखा जिसको लेकर गत वर्ष कमियां मिली थी और आपत्ति की गई थी. टीम ने देखा कि उसमें कितना सुधार हुआ, अस्पताल के चिकित्सक जानकारी देने में जुटे रहे. पिछली कमियां दुरस्त हुई कि नही, उनका निरीक्षण टीम ने किया. जो कमियां थी उसे अस्पताल प्रबंधन पूरा नही कर पाया है. पहले दिन साफ सफाई, सुरक्षा एवं दवा व्यवस्था आदि की जांच की गई.

हर विभाग और फ्लोर का किया गया निरीक्षण

एनएबीएच का सर्टिफिकेट रिन्युअल के लिए तीन सदस्यीय टीम रीवा पहुंची है. टीम में डा सुकुमार संजीव साल्यांकर, मिस किरण मैरी रेड्डी और डा सुनील भंडेरकर शामिल हैं. टीम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निरीक्षण कर रही है. निरीक्षण के पहले सभी स्टाफ और प्रबंधन के साथ बैठक की गई. उन्हें निरीक्षण के संबंध में जानकारी दी गई. इसके बाद सभी अधिकारी अलग अलग जगहों पर निरीक्षण करने पहुंच गए. सभी ने सभी फ्लोर पहुंच कर निरीक्षण किया. ओपीडी, आईपीडी देखा. दवा भंडारण से लेकर वितरण तक निरीक्षण किया. मरीजों से मुलाकात की. उनके इलाज को लेकर भी बातचीत की. दस्तावेजों और फाइलों के संधारण की व्यवस्था भी देखी जा रही है.

Next Post

चार दिनों में सात डिग्री गिरा तापमान, दिन में भी महसूस हो रही सिहरन

Fri Oct 30 , 2026
शाजापुर, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम में ठंडक घुलना शुरू हो गई है और तापमान तेजी से गिरने लगा है. पिछले चार दिनों में तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अर्नब चक्रवात के असर के चलते हो रही बेमौसम बारिश का भी असर नगर […]

You May Like