ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 01 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन शनिवार को पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में सोमन राणा ने स्वर्ण पदक तथा शुभम जुयाल ने रजत पदक जीता। आज यहां पुरुषों का शॉट पुट एफ57 फाइनल में एथलीट सोमन राणा ने 13.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के शॉट पुट एफ 57 स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक है और पुरुषों के शॉट पुट एफ57 में देश का पहला युगल पोडियम फिनिश है।
Next Post
यॉर्कशायर की जीत में कुलदीप ने लिए दो विकेट,आशुतोष का पंजा
Sat Aug 1 , 2026
लंदन, 01 अगस्त (वार्ता) मेट्रो वनडे कप में तीन अलग-अलग मुकाबलों में शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। डरहम के ख़िलाफ़ यॉर्कशायर की जीत में कुलदीप यादव ने दो अहम विकेट हासिल किए। जबकि आशुतोष शर्मा ने हैम्पशायर के लिए एसेक्स के ख़िलाफ़ पंजा निकालते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ […]

You May Like
-
11 months ago
किसानों का पांचवे दिन भी जारी रहा जल सत्याग्रह
