हिण्डोरिया में आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा पर्व

दमोह:हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की राहे खुदा में दी गई अजीमुश्शान कुर्बानी की याद में हर वर्ष मनाया जाने वाला ईद-उल-अज़हा पर्व नगर हिण्डोरिया में मुस्लिम भाइयों द्वारा आपसी सद्भाव पूर्ण माहौल में परंपरागत ढंग से मनाया गया.इस मौके पर सबसे पहले नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों मुस्लिम भाई स्थानीय ईदगाह मस्जिद में एकत्रित हुए.

जहां पर बृहस्पतिवार की सुबह 07:30 बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना तनबीर अहमद मिस्वाही खान साहब द्वारा ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज़ अदा कराई गई.खुत्वा व नमाज़ के बाद तमाम आलम के इंसानों, मुस्लिम भाइयों, अपने वतन एवं बस्ती के अमन, शांति, भाईचारा, तरक्की, खुशहाली एवं कामयाबी की सामूहिक दुआ आमीन की सदा के साथ मांगी गई.

नमाज के उपरांत नगर के अनेक हैसियतदार हजरात के घरों में बकरे की कुर्बानियां दी गईं। लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने घर के मरहूम हजरात के हक में फातेहा पढ़कर दुआ मांगी. नमाज़ अदा करके बाहर निकलने पर सभी मुस्लिम भाइयों को ठा. हेमेन्द्र सिंह, सुधांशु चौबे, रामेश्वर ठेकेदार, तहसीलदार प्रीतम सिंह,डीएसपी देवीसिंह व थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय अन्य गणमान्य नागरिकों ने ईद की मुबारकबाद दी.

Next Post

सैनिक पर हमला, धमकाया

Fri May 29 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर कॉलोनी में बदमाशों ने दुकानदार से रंगदारी मांग ली विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार से विवाद किया जब सैनिक ने बीच बचाव किया तो उस पर भी हमला कर दिया बल्कि धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर […]

You May Like