
दमोह।थाना बटियागढ़ में नवरात्रि के दौरान दिनांक 13 अक्टूबर 26 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा सरिया तिराहा देवी पंडाल में से डीजे सिस्टम का एक मिक्सर स्टूडियो मास्टर मोसपेट मशीन चोरी कर लेने पर थाना बटियागढ़ में अप.क्र. 313/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।जिसकी लगातार विवेचना कर बटियागढ़ पुलिस टीम द्वारा 27 नवंबर 26 को आरोपी मानसीग आदिवासी उम्र 22 साल निवासी खंचारी पटी थाना हिण्डोरिया व आरोपी रमेश आदिवासी उम्र 23 साल निवासी कुलुवा पटी थाना नोहटा से चोरी गई मसरूका मिक्सर स्टूडियो मास्टर मोसपेट मशीन कीमती करीब 20,000 रुपये की बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस टीम में निरीक्षक रंजनी शुक्ला, प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज, मुकेश दुबे, नीरज, आरक्षक राकेश की सराहनीय भूमिका रही।
