ग्राम मोगरा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

धार. जिले के बाग वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन बीट खेडली के ग्राम मोगरा में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सतर्कता एवं सूझबूझ से पिंजरे में सुरक्षित पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

19 नवंबर को तेंदुए ने ग्राम मोगरा में एक बकरी पर हमला किया था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 25 नवंबर को ड्रोन से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं, 24 नवंबर को लगाए गए पिंजरे में 26 नवंबर को तेंदुआ कैद हो गया।क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती कर लगातार निगरानी एवं सघन गश्त की जा रही है एवं तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को पिंजरे के आसपास भीड़ नहीं लगाने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी गई। वन विभाग के अनुसार, सक्षम अधिकारियों की अनुमति एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेंदुए को पकडऩे के बाद वहां से लगभग 30 से 40 किलोमीटर दूर उपयुक्त घने वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा जाएगा।

वनमंडलाधिकारी धार श्री विजयानंथम टी.आर. के निर्देशानुसार चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीओ सरदारपुर श्रीमती सरिता ठाकुर, वन परिक्षेत्राधिकारी बाग श्री गौरव एवं बाग परिक्षेत्र के मैदानी वन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग की सतत् एवं समन्वित प्रयासों से यह कार्रवाई सफलतापर्वक संपन्न हुई।

Next Post

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा का जिला अधिवक्ता संघ में हुआ आत्मीय स्वागत व सम्मान

Sat Nov 28 , 2026
दमोह। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा का जिला अधिवक्ता संघ, दमोह के सेंट्रल हॉल में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला अधिवक्ता […]

You May Like