रुपया लगातार तीसरे दिन कमजोर, सात पैसे टूटकर 86.16 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के कारण रुपया शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कमजोर हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से भारतीय मुद्रा में आज सुबह के कारोबार में तेजी रही। रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 85.99 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 85.9750 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। घरेलू स्तर पर हालांकि शेयर बाजार में जारी गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से यह कमजोर हुआ।

बीच कारोबार में 86.23 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद यह 7.50 पैसे नीचे 86.1650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने बताया कि हाल के दिनों में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रुपये पर दबाव है। साथ ही, पूँजी बाजार में कमजोर निवेश धारणा का असर भी देखा जा रहा है। डॉलर सूचकांक में हालांकि नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही है।

उनका मानना है कि फिलहाल रुपये का दायरा बदलकार 85.80 से 86.45 रुपये प्रति डॉलर हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में आज बड़ी तेजी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.51 प्रतिशत चढ़कर 70.57 डॉलर प्रति बैरल पर था।

तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग निकलने से रुपये पर दबाव बढ़ गया है।

 

 

Next Post

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के नतीजे घोषित, शानदार रही पहली तिमाही #RILresults Q1 FY2025-26

Fri Jul 18 , 2025
  1/n रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के तिमाही (Q1 FY2025-26) नतीजे घोषित #RILresults   2/n वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व ₹273,252 करोड़ ($31.9 बिलियन) दर्ज किया गया। उपभोक्ता व्यवसायों के लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर यह पिछले वर्ष की तुलना में 6.0% अधिक रहा […]

You May Like