लागोस की ऊँची इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत

लागोस, 19 सितंबर (वार्ता) नाइजीरिया की व्यावसायिक राजधानी लागोस में एक ऊँची इमारत में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो में सात मंजिला अफ्रिलैंड टावर्स के निवासी आग लगने के समय तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित कर्मचारी जो इमारत के अंदर फंस गए थे, जहाँ शहर की अधिकांश व्यावसायिक कंपनियाँ और अन्य संगठन स्थित हैं।
अधिकांश लोग जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करते समय जलने और हाथ पांव टूटने की वजह से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को धुएँ के कारण साँस लेने में बेहद तकलीफ हुई।

Next Post

सिडनी में विमान दुर्घटना के बाद पायलट की आपातकालीन तलाश फिर से शुरू

Fri Sep 19 , 2025
सिडनी, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हल्के विमान के पायलट का पता लगाने के लिए शुक्रवार सुबह आपातकालीन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। यह बहु-एजेंसी खोज अभियान कल स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:30 बजे शुरू हुआ, जब […]

You May Like