सिडनी में विमान दुर्घटना के बाद पायलट की आपातकालीन तलाश फिर से शुरू

सिडनी, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हल्के विमान के पायलट का पता लगाने के लिए शुक्रवार सुबह आपातकालीन खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

यह बहु-एजेंसी खोज अभियान कल स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4:30 बजे शुरू हुआ, जब विमान के आपातकालीन स्थान ट्रांसमीटर के सक्रिय होने की सूचना मिलने के बाद सिडनी से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बुडावांग राष्ट्रीय उद्यान में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया, लेकिन अंधेरा होने पर अभियान को रोक दिया गया था।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने आज एक बयान में कहा कि एक छोटा विमान कल सिडनी के दक्षिण-पश्चिम उपनगरों में बैंकस्टाउन से एक व्यक्ति के साथ रवाना हुआ था और हवाई अड्डे की ओर लौटने के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गौरतलब हे कि दुर्घटनास्थल का पता कल स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:30 बजे चला था लेकिन उस समय इलाके और मौसम की स्थिति के कारण वाहन या पैदल वहाँ पहुँचना संभव नहीं था।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि खोज और बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू किया गया है।

 

Next Post

रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को कोबरा ने डसा, अस्पताल में उपचार जारी

Fri Sep 19 , 2025
सतना: सैकड़ा भर से अधिक सांपों को पकडक़र जंगल में छोड़ चुके सर्प मित्र आखिरकार कोबरा सांप के बच्चे से गच्चा खा गए. पकडक़र बोतल में डालने के दौरान सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया. सर्प मित्र का उपचार अस्पताल में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर के निवासी […]

You May Like

Play sound