नर्मदा का पानी रतलाम आएगा,113 करोड़ मिलेंगे

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कुंडाल गांव में करीब 247 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न श्रेणी के 56 से अधिक निर्माण एवं विकास कार्यों का रिमोट का बटन दबाकर विधिवत् लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा का पानी रतलाम में अब आपके यहां तक आ रहा है। रतलाम नगर में पेयजल के लिए नर्मदा नदी से बदनावर एल आई एस को रतलाम तक और धोलावाड़ योजना ग्रामीण अंचल तक ले जाने की 113 करोड़ की योजना पूरी करने की घोषणा करता हूं। इससे पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। ज्ञातव्य है कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रतलाम में नर्मदा का पानी लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर मंदिर एवं विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक के विकास के लिए राशि दिये जाने की भी घोषणा की। मूंदड़ी के ग्राम उंडवा में बड़ा तालाब बनाने की घोषणा की। रतलाम से खाचरोद की आवागमन सुविधा के लिए 30 किलोमीटर की 220 करोड़ की फोरलेन सडक़ भी बनाई जाएगी।

कार्यक्रम को रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र की सांसद अनीता चौहान नागर सिंह चौहान एवं रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों के संबंध में अपनी मांगें रखीं। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनजातीय परंपरा की पहचान पगड़ी, बंडी, चांदी का कड़ा पहनाकर और तीर-कमान देकर पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, विधायक जावरा डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, पूर्व सासंद गुमान सिंह डामोर, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, विप्लव जैन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सीएम ने किए कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम जिले के प्रवास के दौरान कुण्डाल ग्राम में स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की।

फोरलेन पर लगा लम्बा जाम

सीएम कार्यक्रम के चलते महू-नीचम फोरलेन पर लम्बा जाम लगा गया। बड़ी संख्या में लोगों की आवाही के चलते लम्बा जाम लगा रहा। राजस्थान जाने वाली गाडिय़ां भी इस जाम में फंस गई। आयोजन स्थल पर पहुंचे के लिए भी गाडिय़ां इसी मार्ग से पहुंची थी। वहीं रतलाम, मंदसौर, नीमच और राजस्थान तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग होने से आम लगा।

 

देर रात आए सीएम डॉ यादव

 

जिले के ग्राम कुण्डाल में आयोजित लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार रात्रि में ही अचानक रतलाम पहुंचे। आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कैबिनेट मंत्री एवं लघु एवं सूक्ष्म उद्यम मंत्री मध्य प्रदेश शासन चैतन्य काश्यप ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे ।

Next Post

मुख्यमंत्री यादव ने पितृशोक पर महापौर प्रहलाद पटेल को सांत्वना दी

Sun Aug 17 , 2025
रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर पहुंचकर महापौर पटेल के पिताजी स्व. बाबूलाल पटेल के देवलोक गमन पर गमगीन परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. बाबुलाल पटेल के फोटो पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रृद्धांजली दी। सांसद अनिता नागरसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष […]

You May Like

मनोरंजन