
रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर पहुंचकर महापौर पटेल के पिताजी स्व. बाबूलाल पटेल के देवलोक गमन पर गमगीन परिजनों को सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. बाबुलाल पटेल के फोटो पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रृद्धांजली दी। सांसद अनिता नागरसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एसडीएम शहर आर्ची हरित महापौर श्री पटेल के परिवार जन सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
