निर्माणाधीन मकान से गिरकर कारीगर की मौत

चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम
इंदौर: लसूडिया क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरकर एक कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वह टंकी पर पानी चढ़ाने गया था और अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया. स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

लसूडिया पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय मृतक की पहचान राधू पिता मौजीराम बंजारा, निवासी राहुल गांधी नगर के रूप में हुई है. रविवार शाम करीब 6 बजे स्कीम नंबर 136 में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल पर वह पानी की टंकी पर चढ़ा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया. राधू अपने भाई राधेश्याम के साथ ठेकेदारी का काम करता था.

जिस मकान में हादसा हुआ, वह कबीर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसका ठेका राधू और उसके भाइयों ने लिया था. फिलहाल लसूडिया पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि क्या निर्माणाधीन मकान में सुरक्षा संबंधी पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. मामले की जांच की जा रही है

Next Post

आधी रात को थानों में पहुंचे अधिकारी, किया औचक निरीक्षण

Mon Mar 24 , 2025
एसपी, एएसपी और अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा-निर्देश इंदौर: महू पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अनुशासन को परखने के लिए शनिवार रात इंदौर ग्रामीण के विभिन्न थानों में औचक निरीक्षण किया गया. डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर एसपी, एएसपी और अन्य अधिकारियों ने […]

You May Like