इंडियन आइडल-16′ के फाइनलिस्ट तनिष्क का ऐतिहासिक स्वागत

जबलपुर। ‘इंडियन आइडल-16’ के ग्रैंड फिनाले से पहले संस्कारधानी के लाडले सपूत और शो के फाइनलिस्ट तनिष्क शुक्ला गुरुवार को अपने गृह नगर जबलपुर पहुंचे। शहरवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने तथा आगामी ग्रैंड फिनाले के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे तनिष्क का पूरे शहर में ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह उनका अभिनंदन किया। इस दौरान शहर की सड़कों पर हजारों प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सोनी टीवी की विशेष टीम के साथ जबलपुर पहुंचे तनिष्क की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। शहर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया और हर ओर “तनिष्क शुक्ला जिंदाबाद” तथा “वोट फॉर तनिष्क” के नारों की गूंज सुनाई दी।

स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल लाइंस स्थित आदर्श महाकौशल कॉलेज से हुआ, जहां आयोजन समिति एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने तनिष्क का पुष्पमालाओं, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

नागरिक अभिनंदन के बाद तनिष्क शुक्ला खुली जीप में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। स्वागत रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर मंच बनाकर उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में पुष्प वर्षा होती रही और लोगों ने हाथ हिलाकर तथा विजय का संकेत देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

शहीद स्मारक में सजी सुरों की महफिल :

तनिष्क के सम्मान में गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में देर शाम विशेष लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस सुरमयी संध्या में तनिष्क ने अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से हजारों संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण नारों से उनका लगातार हौसला बढ़ाया।

Next Post

अति-विश्वास में चूक, अपराध करने वालों को सजा मिलेगी: पवैया

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर। आज राम जन्मभूमि की महिमा को घटाने और युवाओं में मंदिर के प्रति बढ़ती श्रद्धा को प्रभावित करने के लिए एक अलग नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है। एक घटना को लेकर 500 सालों के 2 लाख बलिदानों को लांछित किया जा रहा है। यह सच है कि […]

You May Like