मैहर: मां शारदा की पावन नगरी मैहर में नवरात्रि के पांचवे दिन शारदेय देवी गीत एवं भगत प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में नवरात्र के नव दिन भिन्न भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम बंधा बैरियर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्ष कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भगत मंडली द्वारा देवी गीतों पर आधारित भजन का गायन किया गया वही समूह की महिलाओं ने देवी गीत भजन का गायन किया। मिथलेश परौहा और उनके सदस्य साथियों ने भजन, सुश्री भारती सिंह अमरपाटन, विश्वजीत सिंह 14 वर्षीय दिल्ली ने भी प्रस्तुति दी।
यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य मां शारदा के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा देवी गीतों और भगत गायन की परंपरा को बढ़ावा देना है।
इस दौरान एडीएम रोशन राय ,जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सपना त्रिपाठी, , जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा लोधी, जनपद उपाध्यक्ष श्री विकाश त्रिपाठी, एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह, विकास तिवारी, सत्यभान सिंह, कुलदीप तिवारी, दीपक सिंह बघेल, आलोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार चौरसिया, जितेंद्र पटेल, सचिन मिश्रा सहित पदाधिकारी विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
