जननायकों के संघर्ष और बलिदान को मिलेगी पहचान: राधा 

सिंगरौली । भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर राज्यमंत्री राधा सिंह ने भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय पत्रकार-वार्ता की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह और एसटी-एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष समर सिंह मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई। इस वर्ष 11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। राधा सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका नारा अबुआ दिशुम, अबुआ राज जनजातीय स्वाभिमान और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

Next Post

ओमकार एवं चौहान-11 टीम ने पहले मैच में मारी बाजी

Thu Nov 12 , 2026
सिंगरौली । शाउमा विद्यालय सकरिया के खेल मैदान में केपीएल सीजन-3 कुड़ैनिया प्रिमियर लीग क्रिकेट मैच का शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व सांसद मानिक सिंह की अध्यक्षता तथा सरपंच कुड़ैनिया श्यामवती सिंह, उपसरपंच सीताकली यादव एवं आयोजक सुष्मिता सिंह के विशेष आतिथ्य में […]

You May Like