कर्ज,धोखाधड़ी और धमकी से परेशान, पुलिसकर्मी ने जहर खाया,मौत

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने कर्ज और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 36 वर्षीय नितेश पिता हरि के रूप में हुई है, जो नगीन नगर इलाके में रहते थे और पुलिस की फर्स्ट बटालियन में पदस्थ थे.नितेश ने अपने घर के पास जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. उसने स्वयं फोन पर परिजनों को इसकी सूचना दी.

आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि नितेश ने कुछ समय पहले अर्जुन और आकाश नामक दो लोगों से 5 लाख रुपए कर्ज लिया था. बाद में दोनों ने मूल राशि की कई गुना रकम यानी 25 लाख रुपए लौटाने का दबाव बनाना शुरू किया. नितेश के चाचा कमल ने पुलिस को बताया कि इन दोनों ने नितेश का एक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में था.

चाचा कमल ने यह भी बताया कि नितेश इन दिनों बेहद परेशान रहता था और वह अक्सर घर में चिंता जताया करता था. आखिरकार, इसी दबाव ने उसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारी इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं.

Next Post

मैहर में बैंकों की जांच, CCTV परखा

Thu Apr 24 , 2025
सतना:पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा उनके थाना क्षेत्र में स्थित बैंको की चैकिंग की गई। बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही बैंक के आस पास अनावश्यक खड़े […]

You May Like