उत्तरी इराक में अज्ञात ड्रोन हमले में 3 कुर्द सुरक्षाकर्मी घायल

बगदाद, 29 अप्रैल (वार्ता) इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में सोमवार को एक अज्ञात ड्रोन हमले में कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार की सेना, पेशमर्गा के तीन सदस्य घायल हो गए। एक कुर्द सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।

एक पेशमर्गा अधिकारी ने बताया। यह घटना दोपहर में हुई जब एक अज्ञात ड्रोन ने दुहोक प्रांत के अमेदी शहर के पास एक गांव में पेशमर्गा के ठिकानों पर हमला किया।

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद पेशमर्गा कर्मियों ने ड्रोन पर गोली चलाई, लेकिन ड्रोन उनके ठिकाने के भीतर ही फट गया, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, और कुर्द सुरक्षा अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने संसदीय चुनाव जीता

Tue Apr 29 , 2025
ओटावा, 29 अप्रैल (वार्ता) मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने चुनाव जीता है, तथा संसद में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल की हैं। ‘सीटीवी न्यूज ब्रॉडकास्टर’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद 14 मार्च को […]

You May Like