BRTS तोड़ने का आखिरी टेंडर, नहीं मिला तो निगम खुद हटाएगा

इंदौर: बीआरटीएस सड़क की बस लेन और रैलिंग हटाने को लेकर नगर निगम ने आखिरी प्रयास में टेंडर जारी किया है. निगम ने 3.50 करोड़ रुपए की राशि तय की थी, लेकिन ठेकेदार ने 1.5 करोड़ का टेंडर भरा, जिसे निरस्त कर दिया गया. पहले भी कई बार टेंडर जीएसटी भुगतान की शर्त या चरणबद्ध भुगतान के कारण रद्द हो चुके हैं.

बीआरटीएस 295 करोड़ में आईडीए द्वारा बनी थी, जिस पर 21 बस स्टॉप, 22 किमी रैलिंग, विज्ञापन बोर्ड, सेंसर, डिस्प्ले स्क्रीन और सीसीटीवी लगे हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छह माह से अधिक समय से तोड़ने की प्रक्रिया अटकी हुई है.जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा, इस बार भी उचित राशि का टेंडर न आया तो निगम खुद तोड़फोड़ करेगा.

Next Post

वार्ड 82: नलों में आ रहा गंदा पानी, किल्लत से परेशान लोग

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर:इन दिनों शहर भर के क्षेत्र में पानी की किल्लत और दूषित पानी की समस्याएं ज्यादा बढ़ चुके हैं. अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद भी इसका निराकरण नहीं हो पा रहा जिसके चलते आम जनता परेशानियां उठा रही है.फूटी कोठी क्षेत्र में आने वाला वार्ड क्रमांक 82 के […]

You May Like