सावन के पहले सोमवार को शिवालय में लगेगा भक्तों का तांता

रीवा,  सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है, सोमवार तडक़े चार बजे से ही भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगेगी.सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे. बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन सोमवार का व्रत भी रखेंगे. मंदिरों में महाआरती, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा और भजन कीर्तन होंगे. कई श्रद्धालु नंगे पैर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे. घरों में भी सुबह स्नान के बाद शिवलिंग का जलाभिषेक, दीप प्रज्ज्वलन, शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया जाएगा. महिलाएं परिवार की सुख समृद्धि और अविवाहित युवतियां योग्य वर की कामना से सावन सोमवार का व्रत रखेंगी. पहले सोमवार को लेकर भगवान महामृत्युंजय मंदिर, मनोकामेश्वर महादेव, पंचमठ धाम, झिरिया शिव मंदिर, देवतालाब, कष्टहरनाथ महादेव, धडेश्वर महादेव सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई है. मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया है. भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने शहर के प्रमुख मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं करने की तैयारी की है. वहीं पुलिस प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है.

Next Post

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 353.09 लाख की कॉलेज बिल्डिंग

Sun Aug 2 , 2026
सुसनेर, एक ओर सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा और अधोसंरचना विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर लाखों रुपए की लागत से बनी स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय की नई बिल्डिंग महज चार वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त होने लगी है. करीब 353.09 लाख रुपए की लागत से निर्मित […]

You May Like