भोपाल: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक मनाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएं और संगठन की भावना के साथ आमजन की मदद करें। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रभारी अजय जामवाल और प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद मौजूद थे।
