जिंस बाजार में गेहूं महंगा, दालें सस्ती, अधिकतर खाद्य तेल मजबूत

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) घरेलू जिंस बाजारों में शनिवार को गेहूं के भाव में तेजी रही। अधिकतर खाद्य तेल भी महंगे हुए। इसके विपरीत दालें सस्ती हुईं। गुड़-चीनी में भी मंदी देखी गयी।

घरेलू थोक बाजारों में ग्राहकों के आने से अनाजों में चावल की औसत कीमत 3,818 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं करीब 22 रुपये के उछाल के साथ 2,834 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी 18 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ और औसतन 3,286 रुपये पर रहा।

अधिकतर खाद्य तेलों में तेजी रही। हालांकि मूँगफली तेल 225 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। सरसों तेल 95 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। सोया तेल भी 90 रुपये से ज्यादा चढ़ा। वनस्पति के दाम भी 33 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा चढ़े। सूरजमुखी तेल में 17 रुपये की तेजी रही। पाम ऑयल भी लगभग 54 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में मंदी का रुख रहा। दलहन बाजार में चना दाल करीब 17 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। तुअर दाल करीब 108 रुपये सस्ती हुई। उड़द दाल 72 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई जबकि मसूर दाल में 24 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की नरमी रही। दाल मूंग भी सात रुपये से अधिक की तेजी दर्ज की गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 19 रुपये से ज्यादा टूट गये। चीनी एक रुपये प्रति क्विंटल से अधिक सस्ती हुई।

 

Next Post

ज़रूरत पड़ने पर इज़रायल का सामना करने के लिए तैयार : हिज़्बुल्लाह नेता

Sat Jul 19 , 2025
बेरूत, 19 जुलाई (वार्ता) हिज़्बुल्लाह नेता नईम कासिम ने “इज़रायली आक्रमण” और अमेरिका समर्थित क्षेत्रीय दबावों से लेबनान के “अस्तित्व को खतरे” की चेतावनी देते हुए कहा है कि उनका संगठन ज़रूरत पड़ने पर इज़रायल के सैन्य रूप से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ये टिप्पणी […]

You May Like