जबलपुर: हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के फरार भतीजे मोहम्मद शहबाज के राईट टाउन स्थित सुप्रा डायग्नॉस्टिक सेंटर में पुलिस, प्रशासनिक अमले ने छापा मार कार्रवाई की थी जिसमें भारी गड़बडिय़ां, अनियमित्ताएं मिली थी। जिसके बाद सेंटर का पंजीयन निरस्त कर दिया गया था। साथ ही सेंटर बगल में बिना वैध पंजीयन के संचालित कॉस्मेटिक हब क्लीनिक को सील कर दिया गया था। इस मामले में अब लार्डगंज पुलिस ने शहबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
विदित हो कि सुपा डायग्नोस्टिक (ए यूनिट ऑफ सुप्रा ऐंटरप्राईज) एवं परिसर में संचालित कस्मैटिक हब क्लीनिक में 11 जुलाई 2025 को सुप्रा डायग्नोस्टिक (ए यूनिट ऑफ सुप्रा ऐंटरप्राईज) राईट टाउन में छोपमारी हुई थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि पंजीकृत चिकित्सकों की अनुपस्थिति पंजीयन दस्तावेजों में अंकित रेडियोलजिस्ट व पैथालाजिस्ट निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
किसी प्रकार की चिकित्सकीय निगरानी उपस्थित नहीं था। अनाधिकृत पैथालॉजी परीक्षण संचालन संचालित की जा रही थी। बिना अधिकृत विशेषज्ञ एवं दस्तावेजीय अनुमति के पैथालाजी जांच बायोमेडिकल वेस्ट और न ही दैनिक रिकार्ड प्रस्तुत किया गया। सुरक्षा उपकरण नहीं थे। क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकृत के चल रहा था। इसके साथ ही अन्य अनियमित्ताएं, गड़बडिय़ां मिली थी। मामले लार्डगंज पुलिस ने सीएमएचओ के जांच प्रतिवेदन पर सुप्रा डायग्नोस्टिक के संचालक मोहम्मद शहबाज निवासी बड़ी ओमती थाना ओमती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
