पीएम आवास की किश्त लेकर नहीं बनाया आवास, अब होगी कार्रवाई


जबलपुर: पी.एम. आवास योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त कर निर्माण न करने वाले तथा उसका दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध अब कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में योजना के नोडल अधिकारी सुनील दुबे ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत स्व-आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को उनके खातों में राशि किश्तों में प्रदाय की जाती है।

इस राशि से हितग्राही को स्वयं ही आवासों का निर्माण कराना होता है, लेकिन शिकायतें प्राप्त हो रहीं है कि हितग्राही पी.एम. आवास योजना की किश्तों से आवास निर्माण न कराकर राशि का अन्य चीजों में व्यय किया गया है, जो न्यायोजित नहीं है। उन्होंने बताया कि इसकी जॉंच की जा रही है और जॉंच उपरांत ऐसे सभी हितग्राहियों की सूची तैयार कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। श्री दुबे ने बताया कि हितग्राहियों की सम्पत्तियों को कुर्क कर राशि की वसूली की जायेगी।

Next Post

छत्तीसगढ़ के दीपक किंगरानी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

Tue Aug 12 , 2025
बलौदाबाजार-भाटापारा, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के भाटापारा में छोटे से कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तक का सफर तय करने वाले दीपक किंगरानी ने साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन का सम्मान हासिल किया है। उनकी लिखी फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दौड़ में भी शामिल रही, […]

You May Like