सरई: नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 11 के शिवगढ़ में सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ है। यहां लगभग 200 मीटर लंबा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताविहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा। इधर,पीसीसी सड़क निर्माण में बेस बनाने के पहले काले रंग की पन्नी जमीन पर बिछाई जाती है। जिसके ऊपर बेस बनाया जाता है। वार्ड 11 शिवगढ़ रोड मोहल्ला में निर्माण हो रहे पीसीसी मार्ग में नियमों की अनदेखी करते हुए बिना पन्नी लगाए ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
ठेकेदार नही लगाते शिलान्यास की पट्टी
सरई नगर परिषद अंतर्गत जो भी टेंडर होते हैं वहां पर बकायदा शिलान्यास की पटिया लगाई जाती है। जिससे कि लोगों को यह मालूम रहे कि पट्टी देखते ही समझ जाए की रोड कब बनी है और कब तक की इसकी अवधि है कितने लागत में बनी हुई है। कहीं भी शिलान्यास की पटियां ठेकेदारों के द्वारा नही लगाई जाती है
Next Post
मादक पदार्थ स्मैक के साथ मशरुका जप्त
Mon Mar 10 , 2025
बहरी:बहरी पुलिस ने जारी नशा विरोधी अभियान के तहत एक स्मैक विक्रेता को दबोचते हुए 1 लाख 26 हजार 500 रूपए कीमती मशरुका जप्त किया और आरोपी को जेल पहुंचा दिया। पुलिस को सुचना थी कि ग्राम डढ़िया का सनित द्विवेदी अपनी मोटरसाइकल से अमिलिया तरफ से आने वाला है […]

You May Like
-
6 months ago
सेवानिवृत्ति पर शिक्षिका शीला शर्मा की भव्य विदाई
-
1 year ago
अफगानिस्तान सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल