
दमोह। हॉकी दमोह के विकास जैन ने बताया किहाकी इंडिया के तत्वावधान में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई चैम्पियनशिप की विजेता बनी.24 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ को 5-1 से पराजित किया.
खेल के आरंभ से ही दोनों टीमें ने एक दूसरे पर बराबरी से आक्रामक किए.इसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ की ओर से सपना एक्का ने खेल के 7वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.इसके तुरन्त बाद मध्य प्रदेश ने शानदार जबाबी आक्रमण किए. जिसके फलस्वरूप खेल के 17 वें मिनट में मध्य प्रदेश के पक्ष में एक पेनाल्टी कार्नर दिया गया.जिसे शालनी सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.इसके साथ ही लगातार आक्रामक खेल जारी रखा. जिसके परिणामस्वरूप खेल के 23 वें मध्य प्रदेश के पक्ष में एक ओर पेनाल्टी कार्नर दिया गया.जिसको रोली बाल्मीकि ने गोल में परिवर्तित कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी. इसके पश्चात खेल के 34वें में मध्य प्रदेश की अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने बड़े ही तालमेल के साथ एक शानदार आक्रामक किया. जिसके फलस्वरूप नौशीन ने शानदार फील्ड गोल कर टीम की बढ़त को 3-1 करा दिया व इसके पश्चात भी मध्य प्रदेश ने आक्रामक खेल जारी रखा. जिसके फलस्वरूप खेल 40वें मिनट में एक ओर पेनाल्टी कार्नर दिया गया. जिसको सुदिप्ता किंडो ने गोल में तब्दील कर बढ़त 4-1 करा दी. खेल के 41 वे मिनट में मध्य प्रदेश की अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों मिलकर बढ़े ही तालमेल के साथ एक शानदार आक्रामक किया. जिसके फलस्वरूप नौशीन ने एक ओर गोल कर टीम को 5-1की बढ़त दिला दी.उक्त बढ़त खेल के अंतिम समय तक कायम रही.इस प्रकार मध्य प्रदेश चैम्पियनशिप बनी.चैम्पियन बनने पर मध्य प्रदेश को एक लाख अस्सी हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया व साथ ही ट्राफी प्रदान की गई व सभी खिलाड़ियों मेंडल प्रदान किए गये.
लीग अन्य मैचों में मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ को पराजित किया.हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया कठोर अनुशासन से हॉकी मध्य प्रदेश नये आयाम स्थापित कर रहा है. टीम कोच व मैनेजर की रणनीति खिलाडियो के समर्पण से मिली विजय पर हार्दिक बधाई हॉकी मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा कोषाध्यक्ष ललित नायक, गौर मास्साब,जगेनदर तोमर,हरिशंकर आभा, रोहित, भगवान सिंह, हॉकी मध्य प्रदेश महिला साई कोच सरोज राजपूत,विजय ठाकुर,कफील, अल्ताफ तरूण आदि ने प्रेषित की.
