कांगो में इबोला के मामले बढ़कर 689 हुए, मृतकों की संख्या 139 तक पहुंची

किंशासा, 13 जून (वार्ता) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में इबोला के मामलों में तेजी जारी है और इसकी चपेट में आये 139 लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को जारी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, देश में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 689 हो गयी है, जिनमें 139 मौतें शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुवार को पांच मौतों सहित कुल 17 नये पुष्ट मामले सामने आये हैं, जो सभी पूर्वी प्रांत इतूरी के हैं। इबोला वायरस के ‘बुंडिबुग्यो’ स्ट्रेन के कारण फैला यह प्रकोप तीन पूर्वी प्रांतों-इतूरी, उत्तरी कीवू और दक्षिणी कीवू के 29 स्वास्थ्य क्षेत्रों को प्रभावित कर चुका है। रिपोर्ट में कई परिचालन चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। इनमें ‘पोस्टमार्टम स्वाब टेस्ट’ कराने में आनाकानी, इबोला उपचार केंद्रों की अपर्याप्त क्षमता, उत्तरी कीवू में संक्रमण रोकथाम और नियंत्रण सामग्री की कमी, तीनों प्रांतों में कमजोर अलर्ट रिपोर्टिंग और 2.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर का फंड संकट शामिल है।

.....

Next Post

इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा, सीरिया, लेबनान और गाजा के 'सुरक्षा क्षेत्रों' में बनी रहेगी सेना

Sat Jun 13 , 2026
यरूशलम, 13 जून (वार्ता) इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने कहा कि इजरायली सेना लेबनान, सीरिया और गाजा में अपने नियंत्रण वाले ‘सुरक्षा क्षेत्रों’ से पीछे नहीं हटेगी। एक बयान में श्री कैट्ज ने इस फैसले को खतरों के जवाब और सात अक्टूबर 2023 को हुए हमास के हमले […]

You May Like