
पानसेमल। निमाड़ अंचल में धूमधाम से मनाए जाने वाले पर्व का सोमवार देर शाम विसर्जन के साथ समापन हुआ। आस्था और श्रद्धा के लोकप्रिय पर्व गणगौर पर्व के दौरान विधिविधान से स्थापना की गई थी।जलगोन रोड स्थित सोनी कालोनी में श्यामलाल उपाध्याय के घर से माताजी के रथों का कारवां निकला जिसके बाद उत्तर गली,झंडा चोक,मेन रोड से होकर श्रीराम मंदिर,गायत्री मंदिर से गणगौर घाट तक लाया गया। ढोल नगाड़ों और माताजी के निमाड़ी लोकगीतों के साथ श्रद्धालु थिरकते नजर आए।गणगौर घाट पर माताजी का पूजन कर आरती की एवं माताजी का विसर्जन किया।उत्सव समिति के सदस्य महेश वर्मा ने बताया की गणगौर उत्सव के दौरान 10 परिवारों द्वारा माताजी के रथों की स्थापना की गई थी एवं एक दिन रथ को रोका गया और आरती के पश्चात माताजी का विसर्जन गणगौर घाट पर किया गया।इस दौरान नंदुरबार,शहादा,सेंधवा,बड़वानी निवाली सहित अन्य स्थानों से भक्त शामिल रहे।नगर परिषद पानसेमल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी लोकेश शुक्ला ने परिवार के साथ माताजी के दर्शन किए उन्होंने कहा कि गणगौर माताजी सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करे,नगर सहित क्षेत्र के विकास,सुख समृद्धि हेतु उन्होंने कामना की।विसर्जन के दौरान नगरवासियों ने भी स्टॉल लगाये कारगिल चौक मित्र मंडल द्वारा तरबूज वितरण किया विवेक चौधरी,राकेश चौधरी द्वारा ठंडा पानी एवं गोविंद गुप्ता,सुभाष गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं को शरबत वितरण किया।नगर परिषद द्वारा विसर्जन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के नेतृत्व में यातायात एवं शांति बनाए रखने हेतु पुलिस बल की तैनाती की गई थी।ढोल बाजे ओर भक्ति गीतों पर माताएं बहने सहित युवा भी गरबा नृत्य करते नजर आए।
