हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

बोड़ा। थाना बोडा पुलिस ने हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को घटना के मात्र 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. बीते 07 जुलाई को फरियादी भागीरथ पिता धनसिंह भिलाला, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम आंकखेड़ी कला, थाना बोडा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही छगनलाल पिता देवसिंह रुहेला ने पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. थाना प्रभारी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाई जिसने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुखबिर तंत्र की मदद से 72 घंटे के भीतर आरोपी छगनलाल पिता देवसिंह रुहेला, निवासी ग्राम आंकखेड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

Next Post

21 साडिय़ां चुराने वाले शातिर बदमाश धराए

Sat Jul 11 , 2026
छापीहेड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर मुकाती के निर्देशन में थाना छापीहेड़ा पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 02 शातिर एवं आदतन अपराधी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. बीते 07 जुलाई को फरियादी […]

You May Like