21 साडिय़ां चुराने वाले शातिर बदमाश धराए

छापीहेड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर मुकाती के निर्देशन में थाना छापीहेड़ा पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 02 शातिर एवं आदतन अपराधी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. बीते 07 जुलाई को फरियादी विशाल पिता रामप्रसाद कारपेंटर, उम्र 29 वर्ष, निवासी छापीहेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी साड़ी की दुकान से अज्ञात चोर द्वारा साडय़िां एवं 4000 रु नगद चोरी कर लिए गए हैं. पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पकड़े गए आरोपी बद्रीलाल पिता मांगीलाल तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम महुआखो, थाना अकलेरा झालावाड़ और बद्रीलाल पिता कल्याण तंवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुआखो अकलेरा, झालावाड़ शामिल है. दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा इनके विरुद्ध दर्ज प्रकरणों में थाना माचलपुर, जीरापुर एवं खिलचीपुर के मामलों में न्यायालय से स्थायी वारंट भी जारी हैं.

Next Post

ईरान ने अमेरिका पर करार तोड़ने का आरोप लगाया, कहा ताली दो हाथों से बजती है

Sat Jul 11 , 2026
नयी दिल्ली/ तेहरान , 11 जुलाई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच जून में यथा स्थिति बनाए रखने पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है जबकि ताली दो हाथों से ही बजती है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अगार्ची ने अमेरिका के साथ […]

You May Like