​टीकमगढ़ में दिनदहाड़े लूट: बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे युवक को घेरा, चाकू मारकर 37.5 हजार लूटे

टीकमगढ़। टीकमगढ़ के जतारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम करमौरा निवासी आशीष यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार को उसके साथ अज्ञात बदमाशों ने चाकू और लाठी के बल पर 37,500 की नकदी लूट ली।

आशीष यादव एसबीआई जतारा शाखा से 37,500 निकालकर अपने गांव करमौरा लौट रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो उनका पीछा करने लगी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के पहले पिपरट मार्ग पर पहुंचते ही स्कॉर्पियो सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चेहरे पर तौलिया और रूमाल बांध रखे थे तथा चाकू और लाठी से हमला कर उनकी जेब से पूरी नकदी लूट ली। पीड़ित के अनुसार, हमले में उनके पेट पर चार स्थानों पर गंभीर चोटें आईं और हाथ पर भी चाकू के निशान हैं। बदमाश नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

Next Post

वकील को झांसे में लेकर उड़ाए खाते से रुपए, सूखे मेवे खरीदने ने नाम पर ठगी

Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। टीलाजामलपुरा इलाके में साइबर जालसाजों ने एक वकील के साथ रुपयों की ठगी कर दी. सूखे मेवे ऑनलाइन बेचने के बहाने से ठगों ने उसे पहुंचाने की बात कही. ठगों के झांसे में आए वकील ने रुपए पहले ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद उनके बैंक खाते में जमा पूंजी […]

You May Like