रिमांड खत्म, जेल गया खम्परिया

जबलपुर: करोड़ों की धोखाधड़ी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे चिटलर ईनामी आरोपी को लार्डगंज पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया था इस दौरान लंबी पूछताछ की गई लेकिन पुलिस राज नहीं उगलवा सकी। रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को उसे पुन: न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।विदित हो कि क्राइम ब्रांच ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात ठग अमित खम्परिया को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया था।

जिस पर 1 लाख 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ जबलपुर, मंडला, उमरिया सहित आसपास के जिलों में 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद संजीवनी नगर पुलिस ने 15 दिसंबर तक रिमांड पर लिया था वहीं कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में मंगलवार को प्रोटेक्शन वारंट पर दो दिन की डिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने पर कोतवाली पुलिस उसे गुरूवार को उसे कोर्ट पहुंची थी तभी लार्डगंज पुलिस ने सपाक्स पार्टी के नाम का दुरूपयोग करने पर दर्ज हुई एफआईआर मेें उसे रिमांड पर लिया था।

Next Post

किचन में बैठा था सात फीट लंबा सांप

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: विजय नगर थानांतर्गत विजय नगर निवासी दक्ष कुमार तिवारी के घर में दोपहर दो बजे रसोईघर में गैस सिलेंडर के पास एक सात फीट सांप बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई। दक्ष की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में […]

You May Like