बैंकों के सुरक्षा अलार्म की होगी मॉक ड्रिल

सिंगरौली : जिले में संचालित बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने तथा बैंक कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसपी षियाज केएम की अध्यक्षता एवं एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 45 बैंकों के बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे। एसपी ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बैंक परिसरों के प्रवेश एवं निकास द्वार, नकदी काउंटर, स्ट्रांग रूम, एटीएम तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीव्ही कैमरे अनिवार्य लगाने, सभी कैमरे निरंतर क्रियाशील रहें, रिकॉर्डिंग का सुरक्षित बैकअप उपलब्ध हो तथा सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच हो, वहीं एसपी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बैंकों में नियुक्त सुरक्षा गार्ड अपनी निर्धारित ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखें।
बैंक में आने-जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखें
बैंक परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की तत्काल सूचना बैंक प्रबंधन एवं पुलिस को दें। सुरक्षा गार्डों से रजिस्टर संधारण, दस्तावेज भरवाने, ग्राहकों के बैंकिंग कार्य अथवा अन्य लिपिकीय कार्य नहीं कराए जाएं। सुरक्षा कर्मियों को उनके निर्धारित दायित्वों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा अलार्म संचालन एवं संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं। वहीं एसपी ने निर्देशित किया कि सभी बैंकों में स्थापित सुरक्षा अलार्म की कार्यशीलता परखने के लिए पुलिस एवं बैंक प्रबंधन के समन्वय से समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान अलार्म सक्रिय होने से लेकर संबंधित पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने तक लगने वाले समय अर्थात रिस्पॉन्स टाइम की जांच की जाएगी।

Next Post

भारत-आसियान मिलकर करेंगे समुद्री सुरक्षा और रक्षा तकनीक पर काम : राजनाथ

Wed Oct 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है, जहां छोटे-बड़े सभी देश अपने फैसले खुद ले सकें, अपने हितों की रक्षा करें और शांति से विकास करें। उन्होंने भारत और आसियान देशों से समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक, साइबर खतरों […]

You May Like

Play sound