पुरुषोत्तम मास में सेवा का संकल्प साकार, दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा

दमोह – पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शहर में सेवा का क्रम निरंतर जारी है। श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में 17 मई से लगातार निःशुल्क प्रसाद वितरण किया गया, जिसके अंतर्गत जरूरतमंदों, यात्रियों और निराश्रितों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है।

इसी सेवा अभियान के अंतर्गत 15 जून को सायं 6 बजे दमोह रेलवे स्टेशन पर विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था संभाली।

श्री शिव साईं सेवाभाव परिवार के कमलेश्वरानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस भंडारे में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य पुरुषोत्तम मास में अधिक से अधिक लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

भंडारे में डॉ आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, डाल चंद असाटी, रामकुमार नायक, रामकुमार सोनी, अरविंद चौबे, उमेश सोनी, नीलेश सेन, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, विवेक चौबे, वीरेंद्र पाठकर, भोले चौरसिया, भोला वर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, ललित गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, अजय रैकवार, मनीष आहूजा, राजू नामदेव, अमित राय, विक्की ऋषि सोनी, राहुल सोनी, केशव नामदेव, नीरज सैनी, लालू शर्मा, दीपक मिश्रा, महेश तिवारी, ईश्वर दास शर्मा, सुरेश, गोकुल सेन, यीशु

कमलेश दुबे, रामेश्वर गुप्ता श्रृद्धालुओं ने सेवाभाव से अपनी सेवाएं दी।

Next Post

जनसुनवाई में 510 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Tue Jun 16 , 2026
सीधी।आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिला पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 510 शिकायतों एवं आवेदनों को […]

You May Like