
जबलपुर। पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब के कारोबार में दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 231 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। इसके साथ ही लगभग 5 क्वींटल लाहन एवं शराब बनाने के उपकरण को नष्ट किया गया।
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि नागनदेवरी तिलवारा में दबिश दी गई, बदलिया बाई 46 वर्ष निवासी नागनदेवरी को पकड़ा गया जिसके घर की परछी में रखे चारों डिब्बों को चेक करने पर कुल 60 लीटर कच्ची शराब, लाहन भरा मिला। बदलिया बाई से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई। इसी प्रकार सकरी में घेराबंदी कर जयंती चक्रवर्ती 25 वर्ष को पकड़ा गया जिसके कब्जे में रखे चारों कुप्पियों में कुल 58 लीटर कच्ची शराब तथा लाहन भरा मिला। ग्वारी निवासी इंदर सिंह गौड़ पिता जगत सिंह गौंड़ 18 वर्ष को पकड़ा गया । जिसके कब्जे में रखी तीन बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 58 पन्नियों में कुल 58 लीटर कच्ची शराब तथा लाहन भरा मिला। आरोपी इंदर सिंह गौंड़ के कब्जे से 58 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।
इसी प्रकार लम्हेटी में स्थित नाला किनारे घेराबंदी कर धनराज यादव 29 वर्ष निवासी लम्हेटी तिलवारा को दबोचा गया। जिसके कब्जे में रखे चारों डिब्बों को चैक करने पर कुल 55 लीटर कच्ची शराब तथा लाहन भरा मिला। आरोपी धनराज यादव के कब्जे से 55 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई।
