दो श्रमिकों की मौत मामले में संभागीय आयुक्त ने दिये कार्यवाही के निर्देश

जबलपुर। रानीताल टेलीकॉम फैक्ट्री की भूमि से शेड हटाने तथा दो सितंबर को वहाँ पर हुई दो श्रमिकों की मौत के संबंध में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा जाँच करने की मांग पर संभागीय आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने कार्यवाही के आदेश कार्यकारी निदेशक उद्योग विभाग अनिल राठौर को दिये। अनिल राठौर ने मंच के पदाधिकारियों को 11 सितंबर को विस्तृत चर्चा करने के लिए बुलाया है। चर्चा के पश्चात मुद्दों पर कार्यवाही शुरू की जायेगी।

मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि रानीताल टेलीकॉम फैक्ट्री का स्क्रेप हटाकर उसे बेचा जा रहा है। शेड हटाने के आड़ में वहां के वृक्ष काटे जा रहे हैं, इस भूमि संबंधी मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश जारी किये हैं। फिर भी कार्यवाही की जा रही वह गलत है। दो सितंबर को टेलीकॉम फैक्ट्री में शेड हटाते समय हुए हादसे में दो श्रमिकों की मौत हुई है। जाँच के नाम पर लीपापोती हो रही है, अफसरों पर कोई कार्यवाहीं नहीं। अत: इन मुद्दों पर सख्त जाँच की जाये। यह भी मांग की गई कि रिछाई टेलीकॉम में खाली पड़ी 35 एकड़ भूमि में टेलीकॉम क्लस्टर तथा मेन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाया जाये। संभागीय आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया ने इस संबंध में मंच को कार्यकारी निर्देशक अनिल राठौर से विस्तृत चर्चा करने को कहा। चर्चा में डॉ. पी. जी. नाजपांडे, रजत भार्गव, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, एड. बृजेश साहू, शामिल थे।

Next Post

भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने पति के साथ रची थी साजिश, गई जेल, मददगार रिमांड पर

Fri Sep 11 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में चार सितम्बर की रात हुई मूर्तिकार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसके साथ ही एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि 2021 में हुई भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने […]

You May Like