फ्रांस में रिटायरमेंट होम में आग लगने से तीन लोगों की मौत

पेरिस 01 फरवरी (वार्ता) फ्रांस में वैल-डी’ओइस प्रांत के बौफेमोंट में शनिवार को एक रिटायरमेंट होम में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी ने यह जानकारी दी है।

बीएफएमटीवी ने वैल-डी’ओइस प्रांत का हवाला देते हुए बताया कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:15 बजे तीसरी मंजिल पर लगी।

समाचार चैनल के अनुसार तीनों लोगों की मौत धुएँ के कारण हुई।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि आग शायद दुर्घटनावश लगी थी।

Next Post

अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया

Sun Feb 2 , 2025
वाशिंगटन 02 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को चीन से आयातित वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। व्हाइट हाउस ने कहा कि 10 प्रतिशत शुल्क मौजूदा शुल्क के अलावा चीन से आयातित सभी वस्तुओं पर लगाया गया है। […]

You May Like