
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में चार सितम्बर की रात हुई मूर्तिकार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसके साथ ही एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि 2021 में हुई भाई की हत्या का बदला लेने बहन ने पति के साथ मिलकर सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपिया बहन को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है जबकि मददगार को तीन दिन की रिमांड पर लिया है जिससे सघन पूछताछ की जा रही है जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है। जबकि हत्याकांड में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विदित हो कि बड़ी खेरमाई हनुमानताल निवासी मनेाज उर्फ बाबा सोनकर 50 वर्ष का मथुरा सेठ की बाड़ी में मूर्ति बनाने का काम करता था । चार सितम्बर की रात लगभग 11-30 बजे वह मूर्ति बना रहा था तभी वहां पर गाड़ी में रोहित मराठा एवं चिन्टू उर्फ भरत यादव पहुंचे और पुरानी रंजिश पर विवाद शुरू कर दिया था। चिन्टू उर्फ भरत यादव ने रोहित से कहा कि आज बाबा को जान से खत्म कर दो तो रोहित ने अपने पास से पिस्टल निकालकर मनोज उर्फ बाबा सोनकर पर फायर कर दिया था। गोली बाबा के गर्दन में पीछे तरफ लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
सीसीटीव्ही से मिला क्लू, सुमित ने की रैकी
मृतक मनोज के बेटों ने 31 जुलाई, 2021 को रोहित मराठा के भाई बिट्टू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे है। वारदात के बाद से आरोपितों अनिकेत एवं छोटू से शुभम मराठा रंजिश रखने लगा था। भाई की मौत का बदला उसने अनिकेत एवं छोटू के पिता की हत्या करके लेने का ठाना था। टीआई सुभाष बघेल ने बताया कि मृतक की बहन सीनू राव ने भी पति सुब्बा राव के साथ मनोज की हत्या की योजना बनाई थी। इस हत्याकांड में कई और आरोपियों की संलिप्तत सामने आ रही है जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस नेहत्या का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जिससे अहम क्लू मिले। पुलिस ने बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी को ग्वारीघाट से दबोचा जिसने रैकी की थी। पकड़े जाने के बाद उसने बिट्टू की बहन का नाम उगला। जिसके बाद उसे खाई मोहल्ला थाने के पीछे से दबोचा गया।
रिमांड में उगलेगा राज, कई और चेहरे होगे बेनकाब-
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से बिट्टू की बहन को जेल भेज दिया गया है जबकि समुति को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में कई और नए चेहरे बेनकाब होगे। इसके साथ ही पुलिस सुपारी देकर हत्या कराने समेत अन्य बिन्दुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है जिसको लेकर भी जल्द खुलासा होगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
