
शाजापुर, धरती को हरियाली से सजाने के लिए शनिवार को सैकड़ों नगरवासियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. किसी ने नीमए किसी ने आम तो किसी ने औषधी पौधे का रोपण किया. साथ ही इन्हें पेड़ बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा जरूरी व्यवस्था की गई ताकि ये पौधे पेड़ बनने तक सुरक्षित रह सकें.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अरूण भीमावद ने कहा कि आज पर्यावरण के हालात किसी से छुपे नहीं है, जिसे दोबारा संवारने और धरती को हरियाली से सजाने की जिम्मेदारी हम सभी की है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी केएक पेड़ मां के नाम अभियान को हम सभी ने संकल्प मानकर इसे पूरा करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं. यह एक आयोजन नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण और हरियाली से सुसज्जित पीढ़ी का निर्माण करें ताकि आने वाले समय में लोग इसे निरंतर जारी रखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी सुरक्षा करें. भाजपा नगर अध्यक्ष पं.आशीष नागर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में ही नहीं बल्कि हमारे जीवन में आने वाले शुभ अवसर की स्मृतियों को उम्रभर ताजा रखने के लिए एक पौधा लगाएं ताकि वह स्मृतियां हमारे जहन में हमेशा बनी रहे जो आगे चलकर जब पेड़ बनेगा तो हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए वह उदाहरण होगा. नपाध्यक्ष प्रेम जैन ने कहा कि आज हम अपनी माताओं और बहनों को लेकर यहां इसीलिए उपस्थित हुए हैं कि सभी मिलकर एक स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण का निर्माण कर सकें. इस अवसर पर शीतल भावसार, महेश भावसार, सभापति दुष्यंत सोनी, सभापति प्रतिनिधि सतीश राठौर, प्रहलाद गवली, महेश गवली, दिनेश सौराष्ट्रीय, मुकेश दुबे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे, गोविंद नायक, जितेंद्र मीणा, जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, जुगल नाहर, हरिओम गोठी, राधेश्याम गुर्जर, जगदीश पाल, लोकेंद्रसिंह सिसोदिया, जगदीश भावसार, सोनू सोलंकी आदि मंचासीन थे. कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर महामंत्री विकास सिंदल ने किया तथा आभार नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्रकुमार दीक्षित ने माना.
