इंदौर: जीआरपी इंदौर में सोमवार से सीसीटीएनएस, ई-रक्षक एप और आईसीजेएस विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण में विभिन्न थानों, चौकियों और आरआरपी लाइन के 10 नवपदस्थ आरक्षकों को डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े सिस्टम की जानकारी दी जा रही है.पुलिस अधीक्षक रेल अरविंद तिवारी के निर्देशन में आरआरपी लाइन स्थित सीसीटीएनएस प्रशिक्षण लैब में आयोजित प्रशिक्षण में नवपदस्थ आरक्षकों को सीसीटीएनएस, ई-रक्षक एप और इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के संचालन की जानकारी दी.
प्रशिक्षण के दौरान ई एफआईआर और क्राईमैक (क्रि-मैक) पोर्टल के उपयोग और अपराधियों की पहचान व सूचना के तुरंत आदान प्रदान की प्रक्रिया भी समझाई गई. अधिकारियों ने बताया कि बदलती तकनीक के अनुरूप पुलिस कर्मियों को डिजिटल सिस्टम का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जांच और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके.
