‘म्यूजिक इंडस्ट्री में सिंगर्स को मिलती है ₹101 फीस’, कनिका कपूर ने खोला काला सच

‘बेबी डॉल’ सिंगर ने कहा- ‘म्यूजिक इंडस्ट्री में पेंशन प्लान जैसा कुछ नहीं’, फाइनेंशियल प्लानिंग पर दिया जोर।

मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता): ‘बेबी डॉल’ फेम सिंगर कनिका कपूर ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक चौंकाने वाला सच उजागर किया है। उन्होंने बताया कि इस ग्लैमर भरी दुनिया में सिंगर्स को उनके गानों के लिए सिर्फ ₹101 जैसी मामूली फीस मिलती है। उन्होंने कहा, “म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। आपको आपके हिट गानों के लिए बहुत ही कम पैसे मिलते हैं।”

कनिका ने कहा, “म्यूजिक इंडस्ट्री में पेंशन प्लान जैसा कुछ भी नहीं है। जब तक आप गा रहे हैं, तब तक आपको काम मिलता है। एक बार आप रिटायर हो जाते हैं, तो आपको कोई नहीं पूछता।” उन्होंने युवा कलाकारों को सलाह दी कि वे अपने भविष्य के लिए अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करें और अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचाएं।

Next Post

ग्वालियर में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, तंत्र-मंत्र के आरोप में पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

Tue Aug 19 , 2025
ग्वालियर: खल्लासीपुरा इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 14 वर्षीय रौनक पुत्री सुनील पाल बीमार थी और अचानक उसकी मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बालिका की मौत बीमारी से नहीं, […]

You May Like