ग्वालियर में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत, तंत्र-मंत्र के आरोप में पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

ग्वालियर: खल्लासीपुरा इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 14 वर्षीय रौनक पुत्री सुनील पाल बीमार थी और अचानक उसकी मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि बालिका की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र के दौरान प्रताड़ना से हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में बालिका के पेट पर गर्म छड़ से जलाने और अन्य चोटों के ताजा निशान पाए गए हैं।

मासूम के पेट पर गर्म छड़ से जलाने के निशान हैं, जो बिल्कुल ताजा हैं। खल्लासीपुरा निवासी रौनक पिछले 15 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसे डॉक्टर को भी दिखा चुके थे, लेकिन आराम नहीं मिला। घर पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। इसी दौरान पुलिस पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को निगरानी में ले लिया है।

Next Post

वंदे मातरम् के गायन से शुरू हुई कैबिनेट बैठक

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्री परिषद की बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गान से हुआ। इसके बाद राज्य हित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों और योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like