हाईवे पर खड़ी कारों को ट्रक ने मारी टक्कर:एयरबैग खुलने से पांच लोगों की बची जान

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एनवारा गांव के पास हाईवे मेंटेनेंस कार्य के चलते वनवे किए गए हाईवे पर जाम में खड़ी दो कारों को पीछे से आ रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सौभाग्य से एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे कारों में सवार पांच लोगों की जान बच गई।

हादसे में पहली कार में कोलारस निवासी सुरेश पाल, कैलाश पाल और उनका परिवार सवार था। वहीं, दूसरी कार में लखनऊ से पुणे की ओर यात्रा कर रहे प्रवीण कुमार और उनके भाई मनीष कुमार थे। दोनों कारें जाम में खड़ी थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए आयशर ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए सीधे टक्कर मार दी।

Next Post

दुर्घटना में घायल पूर्व मंत्री को सिंधिया ने गले लगाया

Tue May 13 , 2025
मुरैना: दिल्ली एम्स में भर्ती पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को देखने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे। सिंधिया को देखते ही गिर्राज दंडोतिया उनके सामने भावुक होकर रोने लगे, जिस पर सिंधिया ने उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए गले लगाया।मुरैना में कैलारस कस्बे के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व […]

You May Like